क्रेन से 1.7 किलो गांजा बरामद, मानगो का युवक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो से जुड़े गांजा तस्करी के एक कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क का सिमडेगा पुलिस ने खुलासा किया है. कोलेबिरा पुलिस ने गश्ती के दौरान एक क्रेन से 1 किलो 709 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो थाना क्षेत्र के राजीव पथ, डिमना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले देवेंद्र यादव और बिहार के सिवान जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत भटवलिया काली मंदिर निवासी अमित कुमार यादव शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से एक स्मार्टफोन और 3350 रुपये नकद भी बरामद किये हैं. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सर्किल इंस्पेक्टर के अनुसार, 23 अक्तूबर की शाम कोलेबिरा थाना प्रभारी देवदास मुर्मू पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान ओडिशा नंबर की क्रेन (ओडी 14-एएम 2694) तेज रफ्तार और लापरवाही से जाती दिखी. पुलिस ने वाहन को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर कोलेबिरा ब्लॉक गेट के सामने घेराबंदी की और क्रेन को रोक लिया. तलाशी के दौरान केबिन में छिपे काले प्लास्टिक बैग से 1 किलो 709 ग्राम गांजा मिला. चालक की जेब से प्लास्टिक पाउच में रखा 3.33 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया.

देवेंद्र यादव के जमशेदपुर निवासी होने के कारण पुलिस को आशंका है कि गांजे की खेप ओडिशा की ओर से क्रेन के जरिए जमशेदपुर या आसपास के औद्योगिक इलाकों में पहुंचाने की योजना थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की आपूर्ति मानगो में किसे की जानी थी और इसके पीछे कौन-सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है.

About The Author

You may have missed