टाटानगर की पांच जोड़ी लोकल ट्रेनें बुधवार को रहेंगी रद्द

जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडों में मशीन ब्लॉक और तकनीकी कार्यों के कारण बुधवार को टाटानगर से चलने वाली पांच जोड़ी लोकल ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। इनमें टाटानगर-आदित्यपुर गुवा मेमू, टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू, टाटानगर-गुवा-टाटा मेमू, टाटानगर-राउरकेला मेमू और झारग्राम-धनबाद मेमू की अप-डाउन ट्रेनें शामिल हैं। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से आदेश जारी किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को भी लाइन ब्लॉक के कारण हावड़ा से चलने वाली इस्पात एक्सप्रेस के अलावा टाटानगर से इतवारी, बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहा। वहीं, आरा से आने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस टाटानगर नहीं पहुंची और कांड्रा से सीनी के रास्ते दुर्ग के लिए रवाना हुई। ट्रेनों के रद्द होने और मार्ग बदलने से हजारों यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।


