जिले में अवैध धंधे पर लगेगी रोक??? RIT थाना क्षेत्र के जुआ – लॉटरी के खबर चलाने के बाद अधिकारियों के कान हुए खड़े…

0
Advertisements
सरायकेला / आदित्यपुर:- जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध -धंधे खूब फल- फूल रहे हैं.  जिसकी खबर लोक आलोक न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था । जानकारी के मुताबिक यहां रायडीह बस्ती के अंबेडकर नगर में जुआ- लॉटरी के अड्डे बेरोकटोक चल रहे हैं.खुलेआम जुआ लॉटरी का अवैध -धंधा चल रहा है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है जो कुछ और इशारा कर रही है. नाम ना छापने की शर्त पर स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा बताया गया है कि कुछ दिनों पूर्व मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद यहां लॉटरी -जुआ का अवैध धंधा बंद था. लेकिन बीते कुछ दिनों से जुआ का अड्डा फिर खुल गया है. जहां बस्ती और आसपास इलाके से बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं. लॉटरी जुआ लत के चलते युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है. लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी तनिक भी चिंता नहीं है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ मिलीभगत से यह गोरखधंधा शुरू किया गया है. मामले को लेकर आरआईटी थाना प्रभारी से जब बात की गई तो उन्होंने साफ इनकार किया और कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. तस्वीरों मे साफ़ देख सकते हैं किस प्रकार जुआ का अड्डा चल रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मिरुडीह से सटे काशीडीह में हब्बा -डब्बा का गोरखधंधा जोरों पर शुरू किया गया था. सूत्रों के मुताबिक खबर की जानकारी होने पर वरीय अधिकारी इस मामले मे संज्ञान लेने की तैयारी में जुट गए है। जानकारी के मुताबिक पूरे क्षेत्र में कही भी किसी तरह का कोई अवैध धंधा नहीं चलने दिया जाएगा।
See also  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

About The Author

Thanks for your Feedback!