प्रवीण सिंह सेवा संस्थान दुर्गा पूजा विसर्जन में भक्तों की दिखी आस्था, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Oplus_16908288

Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर एम टाइप स्थित प्रवीण सेवा संस्थान के तत्वाधान में 11 दिनों तक भव्य पंडाल में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा को विजयदशमी के अवसर पर विशाल जुलूस निकालकर विदाई दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मौके पर भक्तों की गहरी आस्था देखने को मिली।

प्रवीण सेवा संस्थान के विसर्जन जुलूस में आकर्षक झांकी के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व आदित्यपुर कॉलोनी निवासी एवं प्रवीण सेवा संस्थान के सदस्यों ने पंडाल से मां दुर्गा के प्रतिमा को वाहन पर विराजित कराया। जहां ढोल नगाड़ों के बीच जुलूस निकाला गया। प्रतिमा विसर्जन में स्थानीय महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस का नेतृत्व आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर सह प्रवीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह कर रहे हैं, संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह समेत पुजा कमिटी सभी सक्रिय सदस्य मौजूद हैं। आदित्यपुर कॉलोनी से होकर विसर्जन जुलूस जय प्रकाश उद्यान खरकई नदी तट पहुंचेगी जहां पूजा-अर्चना आरती के बाद नम आंखों से सभी भक्तों ने मां दुर्गा को विसर्जित कर विदाई देते हैं।

11 दिनों में लाखों भक्त पंडाल पहुंचे

प्रवीण सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित हुए दुर्गा पूजा में बीते 11 दिनों में जमशेदपुर आसपास क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य बंगाल एवं उड़ीसा से लाखों भक्त दर्शन को पहुंचे थे। बीते 11 अक्टूबर की शाम पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे।

About The Author

You may have missed