अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती

Advertisements

खरसावां : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत शनिवार देर शाम अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही अर्जुन मुंडा रांची से तत्काल जमशेदपुर पहुंचे। फिलहाल वह अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ अस्पताल में मौजूद हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, सायरा मुंडा पिछले करीब डेढ़ साल से उम्र संबंधी परेशानियों के कारण घर पर ही उपचार करा रही थीं। शनिवार देर शाम अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन या परिवार की ओर से उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

मां की तबीयत बिगड़ने के कारण अर्जुन मुंडा के रांची और खरसावां में पहले से निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने कार्यक्रम छोड़कर जमशेदपुर पहुंचने और मां के पास रहने का निर्णय लिया।

About The Author

See also  पूर्व डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

You may have missed