गांव-गांव पहुंचेगा रोजगार जागरूकता रथ, 15 से 28 नवंबर तक चलेगा अभियान

Advertisements

जमशेदपुर : ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय से ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘वीबी-जी राम-जी’ रोजगार सृजन अभियान की शुरुआत हुई। विधायक सरयू राय और उपायुक्त राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ रवाना किया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, एनईपी निदेशक सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जिले में 15 से 28 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रचार रथ गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीण परिवारों को रोजगार सृजन, आजीविका के नये अवसरों और ‘वीबी-जी राम-जी अधिनियम, 2025’ के प्रावधानों की जानकारी देगा। अधिनियम के तहत विकास कार्यों को चार श्रेणियों में रखा गया है। इनमें जल सुरक्षा एवं संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका एवं कौशल विकास तथा जलवायु एवं आपदा प्रबंधन शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सिंचाई, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन और आपदा से सुरक्षा से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।

ग्राम पंचायतों की विकास योजनाएं स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार की जाएंगी। इसके लिए पीएम गति शक्ति, जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित तकनीक और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से प्रचार रथ के गांव पहुंचने पर अभियान में भाग लेने और योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author

You may have missed