सर्पदंश से 17 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Advertisements

सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र की बिंतुका पंचायत अंतर्गत टुड़यू गांव में सर्पदंश से 17 वर्षीय दिव्यांग किशोर वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सांप के डंसने के बाद वीरेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए बानो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Advertisements

Advertisements

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरेंद्र सिंह की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, जेएलकेएम जिला महासचिव रविंद्र सिंह, सामुएल बुढ़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।


