विशाल अजगर ने बकरी को निगला, ग्रामीणों के ढेला मारने पर छोड़ा

Advertisements

हजारीबाग : जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत बरका कला पंचायत के मनाई गांव के समीप पनगढ़वा जंगल में शुक्रवार शाम एक विशाल अजगर दिखाई दिया। जंगल में गाय-बकरी चरा रही महिलाओं की एक बकरी अचानक गायब हो गई। तलाश के दौरान महिलाओं की नजर अजगर पर पड़ी तो वे डरकर गांव लौट गईं और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण जंगल पहुंचे, जहां अजगर राम यादव की बकरी को आधा निगल चुका था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गांव के सत्येंद्र यादव, रोहित यादव और रामजय यादव के अनुसार, ग्रामीणों ने अजगर को भगाने के लिए ढेला मारना शुरू किया। इसके बाद अजगर ने बकरी को छोड़ दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के शोर और भीड़ के बाद अजगर घने जंगल और झाड़ियों के बीच चला गया। शाम होने पर चरवाहे और वहां जुटे ग्रामीण भी गांव लौट आए।

ग्रामीणों के अनुसार, अजगर की लंबाई करीब 15 फुट से अधिक थी और उसके मोटे शरीर को देखते हुए वजन करीब दो क्विंटल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पनगढ़वा जंगल में अजगर दिखाई देने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है और ग्रामीणों ने अजगर की मौजूदगी को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

About The Author

You may have missed