दिग्गज एक्टर हरिश राय का निधन,इंडस्ट्री में फिर शोक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: पिछले महीने पांच-पांच दिनों के अंतर में बॉलीवुड ने अपने तीन दिग्गज सितारों को खो दिया. उनका गम अभी लोग भूले भी नहीं थे कि एक और बुरी खबर ने लोगों को मायूस कर दिया. कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. वह 55 साल के थे. हरीश राय ने यश की फिल्म केजीएफ में ‘रॉकी’ के चाचा का किरदार निभाया था. वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं.
कैंसर के इलाज के चलते हरीश राय ने लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। बाद में उन्होंने फिल्म KGF से वापसी की थी। हालांकि, कैंसर दोबारा फैलने के बाद उन्हें फिर से फिल्मों से दूर होना पड़ा।उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म ‘KGF’ में लंबी दाढ़ी उन्होंने इसलिए रखी थी ताकि गले की सूजन को छुपा सकें।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गोपी गौडरू ने हरीश राय से मुलाकात कर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्टर ने वित्तीय मदद की अपील की थी. वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनका इलाज बेहद महंगा है. एक इंजेक्शन की कीमत 3.55 लाख रुपये है और एक बार में तीन इंजेक्शन लगते हैं, जिससे एक इलाज की एक साइकिल का खर्च 10.5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. कई मरीजों को 17 से 20 इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है, जिससे पूरा इलाज लगभग 70 लाख रुपये तक का होता है.हरीश राय कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे। वो कन्नड़ फिल्मों में नेगेटिव रोल करने के लिए जाने जाते थे। केजीएफ के अलावा उन्होंने ‘जोड़ी हक्की’, ‘तयव्वा’, ‘संजू वेड्स गीता’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!