डीएसपी नौकरी पर नई शर्त, नियम नहीं माना तो बढ़ सकती है मुश्किल



पटना : भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार को बिहार पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत डीएसपी पद पर नियुक्ति मिलने के साथ एक अहम शर्त भी लागू की गई है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को पांच वर्ष का बॉन्ड भरना होगा और इस अवधि के दौरान सक्रिय खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना होगा। यदि बॉन्ड की शर्तों का पालन नहीं किया गया तो उनकी नौकरी की पुष्टि (कन्फर्मेशन) नहीं की जाएगी.दोनों खिलाड़ियों को पे-लेवल-9 के तहत 9300–34800 रुपये के वेतनमान, 5400 रुपये ग्रेड पे और शुरुआती 53,100 रुपये मूल वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्ते व सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 24 जुलाई को ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत नियुक्ति पत्र सौंपा था। आकाशदीप और मुकेश कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहने के आधार पर यह नियुक्ति दी गई है।




