झारखंड में कक्षा 1 से 8वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 14 दिसंबर से

Advertisements

रांची : झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 14 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा 14, 15 और 16 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जायेगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीइआरटी) ने बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। निदेशक शशि रंजन ने सभी जिलों को इस संबंध में पत्र भेजा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परीक्षा सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक विद्यालयों के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और मॉडल स्कूलों में भी आयोजित होगी। शैक्षणिक सत्र अप्रैल में शुरू हुआ था और परीक्षा सितंबर में होनी थी, लेकिन अब करीब नौ महीने की देरी से इसका आयोजन किया जा रहा है। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक, जबकि कक्षा तीन से आठवीं तक की परीक्षा लिखित होगी। दोनों पालियों के बीच विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन दिया जायेगा।

परीक्षा समाप्त होने के बाद 18 से 24 दिसंबर तक विद्यालय स्तर पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जायेगा। इसके बाद नौ जनवरी 2027 तक परीक्षा परिणाम जारी करना अनिवार्य होगा।

About The Author

See also  साकची में नौ लाख की चोरी के मामले में दो नाबालिग हिरासत में, पुलिस को मिले सुराग

You may have missed