‘बिग बॉस 20’ को मिल सकता है 4 हफ्ते का एक्सटेंशन, जनवरी 2027 तक बढ़ेगा शो?

Advertisements

BOLLYWOOD: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। शो को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स इसके मौजूदा सीजन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। India Forums की रिपोर्ट के मुताबिक, शो को 2 से 4 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल सकता है। हालांकि, अभी चैनल और प्रोडक्शन टीम की ओर से इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि इस पर शुक्रवार तक फैसला लिया जा सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौजूदा योजना के अनुसार, शो करीब 15 हफ्तों तक चलना है और इसका ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर को होने की खबर है। अगर एक्सटेंशन को मंजूरी मिलती है, तो शो जनवरी 2027 तक चल सकता है और फिनाले की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। इस फैसले में सलमान खान की उपलब्धता अहम होगी, क्योंकि एक्सटेंशन मिलने पर उन्हें वीकेंड का वार के कुछ अतिरिक्त एपिसोड शूट करने होंगे। मेकर्स को उनके फिल्मी प्रोजेक्ट्स और शूटिंग शेड्यूल का भी ध्यान रखना होगा।

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह वामशी पैडिपल्ली की एक्शन फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जियोहॉटस्टार के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ ने 60 दिनों से कम समय में 100 करोड़ घंटे से ज्यादा का वॉच टाइम हासिल किया है और शो के लिए 350 करोड़ से अधिक वोट दर्ज किए गए हैं। इस सीजन में काजी तौकीर, स्काउट ओपी, लव गिल, यंग डीएसए और अरिश्फा खान जैसे कंटेस्टेंट्स चर्चा में रहे हैं।

About The Author