मार्शल आर्ट और कराटे प्रशिक्षण से सशक्त हो रहे डीएवी-6 के विद्यार्थी

Advertisements

बोकारो : डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 में विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए नियमित रूप से मार्शल आर्ट और कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कक्षा चार से ही बच्चों को इस प्रशिक्षण से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य उनमें आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों की शारीरिक शक्ति, फुर्ती, लचीलापन, संतुलन और मानसिक एकाग्रता भी बढ़ रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सशक्तीकरण विद्यालय की प्राथमिकता है। कराटे प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास, आत्मसंयम, अनुशासन और साहस विकसित होता है। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बने तथा जीवन की चुनौतियों का सामना सूझबूझ से कर सके।

खेल शिक्षक अमित पांडेय की देखरेख में विशेषज्ञ प्रशिक्षक खेदू गोराईं विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस दौरान बच्चों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के साथ शारीरिक संतुलन, एकाग्रता और अनुशासन का अभ्यास कराया जाता है। उन्हें अपनी शारीरिक शक्ति का उपयोग जिम्मेदारी और विवेक के साथ करने की सीख भी दी जा रही है।

About The Author

See also  आदिवासी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री पर लगेगी रोक, झारखंड कैबिनेट ने दी नए विधेयक को मंजूरी