ओलिंपियन अंकिता भकत ने छोड़ा कोल्हान विश्वविद्यालय, असम की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला

Advertisements

जमशेदपुर : ओलिंपियन और राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियन अंकिता भकत ने कोल्हान विश्वविद्यालय से माइग्रेशन लेकर असम की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया है। विश्वविद्यालय से विशेष परीक्षा कराने के लिए बार-बार अनुरोध करने के बावजूद समाधान नहीं मिलने से निराश होकर उन्होंने यह फैसला किया। अंकिता ने वर्ष 2020 में बांग्ला ऑनर्स में दाखिला लिया था, लेकिन कोविड महामारी और ओलिंपिक की तैयारियों के कारण उनकी स्नातक की पढ़ाई अधूरी रह गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पेरिस ओलिंपिक से लौटने के बाद अंकिता ने विश्वविद्यालय को कई बार ई-मेल और पत्र लिखकर विशेष परीक्षा आयोजित करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला। इसके विपरीत, देश के छह अन्य विश्वविद्यालयों ने उनकी खेल संबंधी व्यस्तताओं को देखते हुए विशेष परीक्षा आयोजित करने और पढ़ाई पूरी कराने का प्रस्ताव दिया। कुछ विश्वविद्यालयों की ओर से छात्रवृत्ति की पेशकश भी की गई। अंततः अंकिता ने असम की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का फैसला किया।

गौरतलब है कि 17 नवंबर को अंकिता ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। वह पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके बावजूद स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्हें अपना राज्य छोड़कर दूसरे विश्वविद्यालय का रुख करना पड़ा।

About The Author

You may have missed