जमशेदपुर में मिल रहा एथेनॉल फ्री पेट्रोल, सामान्य पेट्रोल से 61 रुपये महंगा

Advertisements

जमशेदपुर : एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विकल्प के तौर पर अब वाहन चालकों के लिए एथेनॉल मुक्त पेट्रोल भी उपलब्ध है। इंडियन ऑयल की ओर से झारखंड में रांची के दो पेट्रोल पंपों और जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर 100 ऑक्टेन वाला एक्सपी 100 प्रीमियम पेट्रोल बेचा जा रहा है। सामान्य पेट्रोल की कीमत 106 रुपये 19 पैसे प्रति लीटर है, जबकि एथेनॉल मुक्त एक्सपी 100 की कीमत 167 रुपये 35 पैसे प्रति लीटर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पेट्रोल पंप के मालिक आलोक सिंह के मुताबिक, इस ईंधन में महंगी और हाई परफॉर्मेंस वाली कारों के मालिक अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मोटरसाइकिल और स्कूटर चालकों की संख्या कम है। उन्होंने बताया कि जहां सामान्य पेट्रोल की बिक्री करीब 8 हजार लीटर होती है, वहीं एथेनॉल मुक्त पेट्रोल की बिक्री करीब 500 लीटर है। यह पेट्रोल पानीपत से जमशेदपुर लाया जाता है। शहर के अलावा चाईबासा समेत आसपास के इलाकों से भी लोग इसे खरीदने पहुंच रहे हैं। करीब एक माह में शहर में इसकी खपत 8 हजार लीटर तक हो चुकी है।

सामान्य पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जाता है। पावर पेट्रोल में भी एथेनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत तक हो सकती है, लेकिन विशेष एडिटिव्स और अधिक ऑक्टेन रेटिंग के कारण यह सामान्य पेट्रोल से अलग होता है। इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से करीब चार रुपये प्रति लीटर अधिक है। वहीं, एक्सपी 100 पूरी तरह एथेनॉल मुक्त है और इसकी ऑक्टेन रेटिंग 100 है। इसका अधिक फायदा उन वाहनों को मिलता है, जिनके इंजन हाई ऑक्टेन ईंधन के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं।

About The Author

You may have missed