रेल हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर और गम्हरिया रेलवे स्टेशन के बीच हुए रेल हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने आम लोगों से मृतक की पहचान में मदद करने की अपील की है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना प्रसारित की जा रही है, ताकि मृतक के परिजनों तक खबर पहुंच सके। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन लापता है या मृतक के संबंध में कोई जानकारी है, तो तत्काल आरआईटी थाना पुलिस से संपर्क करें।

About The Author

See also  छठ पर 92,534 महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि, 23.13 करोड़ रुपये जारी

You may have missed