गौशाला की व्यवस्था पर सख्त समीक्षा, कमियां दूर करने के निर्देश

Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारसुगुड़ा : जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण ने गुरुवार को झारसुगुड़ा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता, गो-सेवा, गोवंश की देखभाल और उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए रखरखाव को और बेहतर बनाने तथा गोवंश के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान गौशाला के सचिव अनिल बोआनिया, संदीप अगस्ती, मुकेश तिवारी, गोपाल केड़िया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधीश ने गौशाला के समग्र प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और जहां भी कमियां हैं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगा।

About The Author

See also  देश के लिए जीते 3 इंटरनेशनल गोल्ड, अब सब्जी बेच रहीं पैरा एथलीट पुष्पा मिंज

You may have missed