बिना वैध दस्तावेज दौड़ रहे 19 वाहन जब्त, टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

गया : वाणिज्य कर विभाग ने कर चोरी और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई, जिसमें आवश्यक ई-वे बिल, टैक्स दस्तावेज और अन्य वैध कागजात नहीं मिलने पर कुल 19 वाहनों को जब्त कर लिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से परिवहन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों से जुड़े मामलों की जांच जारी है। संबंधित वाहन मालिकों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार जुर्माना और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि कर चोरी रोकने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  हजारीबाग ओपन जेल में दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने रचाई शादी, पुलिस-प्रशासन बना बाराती

You may have missed