मेले की व्यवस्था पर बड़ा खुलासा, तय सीमा से तीन गुना ज्यादा चौकियां, अधिकारियों पर कार्रवाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भागलपुर : श्रावणी मेले के पहले दिन सुल्तानगंज में नमामि गंगे घाट पर प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई। डीएम अलंकृत पांडेय और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने विभिन्न मेला स्थलों का जायजा लिया, जहां निर्धारित 80 चौकियों की जगह 250 चौकियां लगी मिलीं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की गई। इस अनियमितता को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन और आरओबी के समीप तैनात कुछ अधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने जिला योजना पदाधिकारी हेमलता कुमारी, सायक निदेशक-सह-प्रभारी डीएओ, सुल्तानगंज के सीओ, संचालक प्रबंधक विकास कुमार और प्रभारी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सबीर विशाल कुमार सहित पांच अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  NEET प्रदर्शन में पोते की गिरफ्तारी से दुखी दादी ने लिखा भावुक पत्र, रिहाई की लगाई गुहार

You may have missed