54 शहरों के विकास को मिली रफ्तार, 968 करोड़ की बड़ी योजना पर मुहर

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार सरकार ने राज्य के 54 शहरों के विकास के लिए करीब 968 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना को मंजूरी दे दी है। फिलहाल 320 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और इन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत स्थानीय क्षेत्र विकास अभिकरण के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। सरकार ने इन सभी कार्यों को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के तहत शहरों में सड़क, गली, नाली, फुटपाथ, पेयजल, हैंडपंप, पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट, पार्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। संबंधित शहरों के विधायक और एमएलसी मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत अधिकतम चार करोड़ रुपये तक की योजनाओं की अनुशंसा कर सकेंगे। विभाग ने 54 शहरों के लिए कुल 45 विकास योजनाओं को स्वीकृति दी है, जिनका उद्देश्य शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  20 रुपये की रिश्वत के आरोप में 30 साल चली लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट ने दो कर्मचारियों को किया बरी

You may have missed