सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक आगाज का हुआ समापन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

JHARKHAND: सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक आगाज 2026 के अंतिम दिन माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई बी के कमल ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त खुशहाल जीवन जीने के तरीके बताएं और उनका अभ्यास भी कराया। भाई बी के कमल पिछले पंद्रह वर्षों से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य हासिल करने और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर बताये। ओवर थिंकिंग से बचने की सलाह दी तथा मन शरीर संबंध की चर्चा करते हुए कहा कि मन दूषित हो तब इसका खराब प्रभाव शरीर पर पड़ता है। उन्होंने मन को नकारात्मक बातों से बचाने और बीती बातों से बचने की सलाह दी। भाई बी के कमल ने कहा कि विद्यार्थी तनाव से बचने के लिए एक समय में एक ही काम करें। खुशी को आंतरिक शक्ति बताते हुए कहा कि गैर जरूरी बातों पर ध्यान नहीं देना है और अपनी भावनाओं तथा संवेगों को समझते हुए अनुक्रिया करनी चाहिए। भाई बी के कमल ने विद्यार्थियों को एकाग्रता बढाने तथा मोबाईल फोन के एडिक्शन से बचने की भी सलाह दी। इन्होंने एंजाईटी, डिप्रेशन, स्ट्रेस तथा क्रोध के लक्षण बताते हुए इससे बचने के तरीके भी बताए और इसका अभ्यास कराया। इन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि मन को मजबुत बनाने से स्ट्रेस को को कम किया जा सकता है। हमेंशा खाली रहने से ही एडिक्शन होता है। विद्यार्थियों को स्ट्रेस फ्री रहने के लिए रोज सुबह की जाने वाली क्रिया का अभ्यास कराया तथा कहा कि खुशहाल रहने के लिए स्वयं पर ध्यान देना जरूरी है। कार्य के दौरान भी बीच बीच में छोटा ब्रेक लेकर वर्तमान पर ध्यान एकाग्र करने की सीख दी। भाई बी के कमल ने विद्यार्थियों को अभ्यास कराया कि कैसे रात को सोने से पहले ग्रेटीट्युड मेडिटेशन किया जाता है। कदमा से आयी ब्रहमकुमारी संजु बहन ने कहा कि सभी के जीवन में चुनौतियां हैं। हमारा नजरिया तय करता है कि हम इन चुनौतियों को किस रूप में लेते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed