OMR घोटाले के बाद बढ़ा संकट, रद्द हो सकती है परीक्षा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में ओएमआर शीट से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच तेज हो गई है। सीआईडी ने पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से लगातार तीसरे दिन करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी को अब तक कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है। अभ्यर्थी सुमन सौरभ की गिरफ्तारी और उसके कथित स्वीकारोक्ति के बाद परीक्षा रद्द होने की संभावना भी मजबूत मानी जा रही है।सीआईडी ने अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी मंगाई है, जिनकी जांच में बड़ी संख्या में विसंगतियां सामने आने की बात कही जा रही है। पूछताछ के दौरान भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और निजी एजेंसी की भूमिका को लेकर एल. खियांग्ते से कई सवाल किए गए, लेकिन जांच अधिकारियों के अनुसार कई सवालों पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल सके। अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए आयोग के कुछ सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  जेपी सेतु बस स्टैंड का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

You may have missed