कार छिनतई के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

Advertisements

जमशेदपुर: कार छिनतई के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान सोनारी निवासी नरेश कुमार ने एसएसपी से शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी उज्ज्वल पर आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। नरेश कुमार के अनुसार, करनदीप सिंह ने जुडिओ मॉल के पास उनके साथ मारपीट कर टाटा पंच कार छीन ली थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पीड़ित का आरोप है कि बाद में उन्होंने आरोपियों को गोलमुरी के गाढ़ाबासा इलाके में बिना नंबर प्लेट के उनकी कार चलाते देखा। उन्होंने वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी कार लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने मामले के अनुसंधानकर्ता को दी, लेकिन इसके बावजूद अब तक वाहन जब्त नहीं किया गया है।

नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में शिकायत की थी। वहां कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया, लेकिन उनका दावा है कि अब तक न तो कार बरामद हुई है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में हस्तक्षेप कर कार बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

See also  20 दिसंबर को निकलेगा शहीदी नगर कीर्तन, साकची से चाईबासा तक पहुंचेगी संगत

You may have missed