सीआईआई झारखंड क्यूसी कन्वेंशन में टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम रंकिणी बनी उपविजेता

Advertisements

जमशेदपुर: टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के यूटिलिटीज बिलिंग विभाग की क्वालिटी सर्किल टीम ‘रंकिणी’ ने 39वें सीआईआई झारखंड क्यूसी कन्वेंशन में उपविजेता का स्थान हासिल किया। 29 और 30 अक्टूबर को साकची स्थित होटल कैनेलाइट में आयोजित इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में टीम ने वार्षिक जल बिल संग्रह में सुधार विषय पर अपनी केस स्टडी प्रस्तुत की। टीम की प्रस्तुति को निर्णायक मंडली और उपस्थित प्रतिभागियों ने सराहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यह उपलब्धि समन्वयक विजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और टीम लीडर डॉ. नीलिमा महतो के नेतृत्व में हासिल हुई। टीम के सदस्यों में डॉ. आशुतोष कुमार झा, गोविंद राजन, हृदय कुमार घोष, जितेंद्र कुमार ठाकुर और सुसाना लकड़ा शामिल रहे।

क्वालिटी सर्किल का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर गुणवत्ता बढ़ाना और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कार्यप्रणाली में सुधार करना है। टीम रंकिणी की इस उपलब्धि से टाटा स्टील यूआईएसएल के यूटिलिटीज बिलिंग विभाग में खुशी का माहौल है।

About The Author

See also  शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का भव्य आयोजन, बच्चों ने उठाया खेल और व्यंजनों का आनंद

You may have missed