शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का भव्य आयोजन, बच्चों ने उठाया खेल और व्यंजनों का आनंद

Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या सुमिता डे ने सामूहिक प्रार्थना के साथ की। इसके बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सुबह से दोपहर तक चले इस मेले में बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मेले में चार्ट, चाउमीन, समोसा, धोसा, मोमोज, गोलगप्पे और आइसक्रीम के स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों और विभिन्न खेलों की व्यवस्था की गई थी। आइसक्रीम और झूले मेले के प्रमुख आकर्षण रहे, जिनका बच्चों ने विशेष आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्या सुमिता डे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

About The Author

See also  राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जुटेंगे 1,200 खिलाड़ी

You may have missed