कपाली में पांच दुकानों के ताले तोड़े, सामान की चोरी नहीं

Advertisements

कपाली : इलाके में चोरों ने एक साथ पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके ताले तोड़ दिए, लेकिन किसी भी दुकान से सामान चोरी नहीं किया। घटना की शुरुआत हरि मंदिर के पास स्थित चाय की गुमटी से हुई। इसके बाद चोरों ने एसए इंटरप्राइजेज हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़ा, लेकिन वहां से भी कुछ नहीं ले गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके बाद टीओपी चौक स्थित एक स्टेशनरी दुकान में घुसकर चोरों ने कुछ कॉपियां और प्रोजेक्ट फाइलें जला दीं। वहीं, पानी और कोल्ड ड्रिंक्स की थोक दुकान जम जम स्टोर का ताला आग से जलाकर तोड़ने का प्रयास किया गया। एक पान दुकान का ताला भी तोड़ा गया। पांच दुकानों को निशाना बनाए जाने के बावजूद किसी दुकान से सामान चोरी नहीं हुआ।

घटना के बाद दुकानदारों में चिंता का माहौल है। पीड़ित दुकानदारों ने कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

See also  201 छठ व्रतियों के बीच पांच-पांच गन्नों का निःशुल्क वितरण

You may have missed