झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की होगी ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा, ‘जी गुरुजी एप’ से होगा आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर: झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब अपनी कंप्यूटर और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) की दक्षता साबित करनी होगी। शिक्षा विभाग सभी संबंधित शिक्षकों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा ‘जी गुरुजी एप’ के माध्यम से होगी। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, यह पहल ‘आईसीटी चैंपियनशिप : झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2026’ के तहत की जा रही है। इसका उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा डिजिटल दक्षता का आकलन करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चार चरणों में होगी प्रतियोगिता

शिक्षा विभाग यह प्रतियोगिता चार स्तरों पर आयोजित करेगा। इनमें विद्यालय, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर शामिल हैं। पहले विद्यालय स्तर पर सभी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन प्रखंड स्तर के लिए होगा। इसके बाद प्रखंड स्तर से चयनित शिक्षक जिला और जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। शिक्षकों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें मिडिल एवं सेकेंडरी टीचर कैटेगरी (टीजीटी) और सीनियर सेकेंडरी टीचर कैटेगरी (पीजीटी) शामिल हैं।

परीक्षा के लिए स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था अनिवार्य

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को कंप्यूटर सिस्टम में जी गुरुजी एप का अपडेटेड ऑफलाइन वर्जन इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया है। आईटी लैब के प्रत्येक कंप्यूटर और डेस्कटॉप में निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करानी होगी। परीक्षा के संचालन और निगरानी के लिए प्रखंड एवं जिला स्तर पर विशेष समितियां भी गठित की गई हैं। इनमें तकनीकी विशेषज्ञों और कंप्यूटर शिक्षकों को शामिल किया जाएगा।

See also  झारखंड में कक्षा 1 से 8वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 14 दिसंबर से

बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को मिलेंगे पुरस्कार

प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय स्तर के विजेताओं को कांस्य पदक और प्रमाणपत्र मिलेगा। प्रखंड स्तर पर रजत पदक के साथ स्टेशनरी किट और पेन ड्राइव दी जाएगी। जिला स्तर के विजेताओं को स्वर्ण पदक, प्रमाणपत्र और स्मार्ट वॉच मिलेगी। वहीं, राज्य स्तर पर विजेताओं को शील्ड और लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।

About The Author

You may have missed