जिला स्तरीय नेटबॉल ट्रायल में 18 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, राज्य शिविर के लिए होगा चयन

Advertisements

बोकारो : बोकारो जिला नेटबॉल संघ की ओर से 31 अक्टूबर को चिन्मय विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। झारखंड नेटबॉल संघ की ओर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की निगरानी में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और खेल कौशल का आकलन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को झारखंड नेटबॉल संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल-सह-प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का मौका मिलेगा। शिविर के बाद गठित अंतिम टीम 3 से 6 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित होने वाली तीसरी सीनियर मिक्स्ड नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

ट्रायल में सार्थक एस सिंह, आकाश सिंह, दिव्यांशु, साईं ईशान, आयुष ख्वाश, लेलीन पटेल, नवीन, मन्नत, आयुष अग्रवाल, अमन सोरेन, विजोम कैनाइ, शशांक शेखर, निखिल शर्मा, पायल सिंह, ललिता और स्वधा वत्स सहित खिलाड़ियों ने भाग लिया। मौके पर अध्यक्ष संजीव सिंह, सचिव निशांत कुमार, मीनाक्षी कुमारी, प्रांजल सैकिया, नितेश पांडेय, रण विजय ओझा और रणधीर नारायण उपस्थित थे। चिन्मय विद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

About The Author

See also  गम्हरिया इंडेन प्लांट में बॉटलिंग ठप, जमशेदपुर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर असर

You may have missed