हस्तिनापुर गंगा मेले में अधेड़ का शव मिला

0
Advertisements

हस्तिनापुर: हस्तिनापुर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चल रहे गंगा स्नान मेले के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह अष्टपद मंदिर के बाहर मुख्य मार्ग के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से मेले में अफरा-तफरी मच गई। शव मिलने की सूचना पर श्रद्धालुओं और दुकानदारों की भीड़ मौके पर जुट गई।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चेतावाला निवासी 50 वर्षीय अनिल पुत्र छिदा के रूप में हुई है। जंबूदीप पुलिस चौकी प्रभारी अनुज मिश्रा के अनुसार, शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। मौके से शराब के खाली पव्वे भी बरामद हुए हैं।पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी।इधर, मेले में मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानदारों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को ही होगा शो

Thanks for your Feedback!

You may have missed