नोएडा के नाले में मिली सिर और हाथ कटी महिला की लाश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली से सटे हाई-प्रोफाइल नोएडा के पॉश सेक्टर-108 इलाके में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-82 कट के पास एक नाले में एक अज्ञात महिला का सिर और दोनों हाथ कटी हालत में शव बरामद हुआ. इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एक्शन में है.घटना की जानकारी बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने दी, जब उन्होंने नाले में तैरता हुआ शव देखा. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं. इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है.स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची. शव के दोनों हाथों की हथेलियां (फिंगरप्रिंट्स वाले हिस्से) और सिर पूरी तरह से कटे हुए पाए गए हैं. पुलिस आशंका जता रही है कि हत्यारों ने मृतका की पहचान छिपाने के उद्देश्य से इस क्रूरता को अंजाम दिया है.पुलिस ने बताया, “घटना की सूचना के सुबह सेक्टर-82 कट के पास नाले में शव दिखाई देने से मिली. पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. हम मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.”फिलहाल, पूरे इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और अज्ञात हत्यारों की तलाश जारी है. इस वारदात ने एक बार फिर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!