डॉक्टर बेटे की मौत पर पिता का बड़ा आरोप, हादसा नहीं सुनियोजित हत्या बताकर CBI जांच की मांग

Advertisements

पलामू : डिमना लेक में जूनियर डॉक्टर डॉ. सक्षम सिंह की मौत को लेकर मामला और गंभीर हो गया है। उनके पिता सत्येंद्र कुमार सिंह ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने के साथ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना की निष्पक्ष, वैज्ञानिक और पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने पुलिस से डॉ. सक्षम सिंह, डॉ. समीर लाल और घटना के समय मौजूद डॉ. यश के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR), लोकेशन, आपसी बातचीत, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम, विसरा और फोरेंसिक रिपोर्ट की गहन जांच कराने की मांग की है। साथ ही घटनास्थल के सभी तकनीकी साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर सच्चाई सामने लाने की अपील की है।

About The Author

See also  सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, राज्यपाल से जांच की मांग

You may have missed