चांडिल डैम के खुले गेट, बढ़ते जलस्तर से अलर्ट; नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी चिंता

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर डैम के पांच रेडियल गेट खोल दिए हैं। चार गेट 20-20 सेंटीमीटर और एक गेट 30 सेंटीमीटर तक खोला गया है, ताकि अतिरिक्त पानी को नियंत्रित तरीके से छोड़ा जा सके। प्रशासन ने सुवर्णरेखा और खरकई नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी है। लगातार बारिश के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर रखी है। अधिकारियों ने बताया कि डैम का जलस्तर सुरक्षित सीमा के भीतर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  धुमकुड़िया सांस्कृतिक केंद्र की मांग तेज, ग्रामीणों ने उठाई परंपरा बचाने की आवाज

You may have missed