शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न



जमशेदपुर: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग द्वारा आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अभ्यास वर्ग में शिक्षा के भारतीय दृष्टिकोण, संगठनात्मक कार्यपद्धति, कार्यकर्ताओं के विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा, विद्यालयीन शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास तथा वैदिक गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं मंथन किया गया।


कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत ॐ के उच्चारण से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय एवं सम्मान हुआ।
प्रथम सत्र में डॉ. कविता परमार, क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण शिक्षा ने न्यास की विकास यात्रा, उद्देश्य एवं गतिविधियों से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया। सत्र का समापन श्री अमरकांत झा, क्षेत्रीय संरक्षक, के अध्यक्षीय संबोधन से हुआ।
संगठनात्मक चर्चा एवं दायित्व घोषणा
द्वितीय सत्र में संगठनात्मक कार्यपद्धति, कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के विकास पर मार्गदर्शन दिया गया। श्री किशोर प्रसाद, डॉ. रणजीत प्रसाद, प्रोफेसर अमरनाथ सिंह एवं डॉ. बी. एन. प्रसाद ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर पांच कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
– डॉ. कमलेश कुमार कामलींडू — महानगर संयोजक
– डॉ. रागिनी भूषण — विभाग संयोजक, भारतीय ज्ञान परंपरा
– डॉ. पुष्कर बाल — विभाग संयोजक, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास
– अभिषेक कुमार — महानगर संयोजक, वैदिक गणित
– श्री गौर गोविंद शाह — जिला संयोजक, विद्यालय शिक्षा
अभ्यास वर्ग ने न्यास के कार्यों को गति देने और भारतीय जीवन-दृष्टि को समाज तक पहुंचाने की दिशा में अपनी सार्थकता सिद्ध की।


