जेल में बंद अपराधकर्मी संजय सरकार का कथित धमकी भरा वीडियो वायरल, बम-गोली मारने की बात से उठे गंभीर सवाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : हत्या के एक मामले में पुरुलिया जेल में बंद बताए जा रहे अपराधकर्मी संजय सरकार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय सरकार जैसा दिख रहा व्यक्ति किसी को निशाना बनाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ बम और गोली मारने की गंभीर धमकी देता सुनाई दे रहा है। वह सामने वाले को समय आने पर इतने बम मारने की बात कहता है कि उसे समझ नहीं आएगा कि सांस किधर से लेनी है। साथ ही निशाना बनाए गए व्यक्ति को बचाने आने वाले को भी चार अतिरिक्त गोलियां मारने की धमकी देता सुनाई दे रहा है।संजय सरकार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से हत्या के एक मामले में पुरुलिया जेल में बंद बताया जा रहा है।ऐसे में यदि उसके जेल में बंद होने की जानकारी सही है तो सवाल उठता है कि उसका फेसबुक पेज कौन संचालित कर रहा है ? वीडियो कब बनाया गया ? यदि वीडियो जेल के भीतर का है तो वहां रिकॉर्डिंग कैसे हुई और फिर यह सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा ?

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वायरल वीडियो में दी जा रही बम और गोली मारने की धमकी की सत्यता की जांच के साथ यह पता लगाना भी जरूरी है कि धमकी किस व्यक्ति को और किस विवाद को लेकर दी गई। पुलिस और जेल प्रशासन के सामने वीडियो की वास्तविकता तथा रिकॉर्डिंग की जगह की जांच की चुनौती है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

You may have missed