मईयां सम्मान योजना का नाम रूपी सोरेन के नाम पर रखने की मांग, झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने झारखंड सरकार से मईयां सम्मान योजना का नाम गुरु मां रूपी सोरेन के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में गुरुजी शिबू सोरेन के साथ संघर्ष करने वाली रूपी सोरेन के योगदान को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव लाना चाहिए। साकची स्थित झामुमो जिला कार्यालय में स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में विक्टर सोरेन ने रूपी सोरेन के त्याग, सेवा और संघर्ष की तुलना फूलो-झानो तथा सावित्रीबाई फुले के योगदान से की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड आंदोलन के कठिन दौर में रूपी सोरेन ने तत्कालीन प्रशासन और सामंती व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष कर रहे गुरुजी का साथ दिया। उनके अनुसार, उस दौरान रूपी सोरेन को भी प्रताड़ना झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी निभाने के साथ आंदोलन में गुरुजी का सहयोग जारी रखा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हाजी हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, प्रमोद लाल, वीरसिंह सुरीन, आदित्य प्रधान, सरोज महापात्रा, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के भगवान सिंह, सुनील महतो, महावीर मुर्मू, सागेन पूर्ति, खुदू उरांव, इंद्रजीत घोष, उमानाथ झा, रतन महतो, नासिर हुसैन, लालटू महतो, अरुण प्रसाद, दल गोविंद लोहारा, बाबू मांझी, अजय रजक, मो. समद, चंद्रावती महतो, सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्की सिंह, फैयाज अहमद खान, कंवलजीत कौर गिल, अंकित सिंह, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, सुशील हेंब्रम, नंटू सरकार, गुरमीत सिंह गिल, राजा सिंह, फतेह चंद्र टुडू, मो. जमील, शिवलाल लोहारा, पप्पू यादव, जगत मार्डी, मिथुन चक्रवर्ती, झरना पाल, नीता सरकार, सरमेश मुर्मू, रोहित लोहारा, विष्णु प्रधान, अशोक कुमार, अजय पांडेय, मनोज शर्मा, बादल कर्मकार और जाबिर हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




