LIC को 10.9 करोड़ का GST नोटिस, टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

जमशेदपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग, जमशेदपुर के अपर आयुक्त की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए करीब 10.9 करोड़ रुपये के जीएसटी, ब्याज और जुर्माने का डिमांड नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने आरोप लगाया है कि रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (RCM) के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का समय से पहले लाभ लिया गया। नोटिस में लगभग 9.91 करोड़ रुपये जीएसटी, 9.90 लाख रुपये से अधिक जुर्माना तथा लागू ब्याज का भुगतान करने को कहा गया है। एलआईसी ने स्पष्ट किया है कि वह इस आदेश के खिलाफ नियमानुसार अपील दायर करेगी। निगम का कहना है कि इस नोटिस का उसकी वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा। मामला आयकर नहीं बल्कि जीएसटी अनुपालन से जुड़ा है और इसकी कानूनी प्रक्रिया आगे जारी रहेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  शादी से इनकार और दहेज मांगने का आरोप, युवती की आत्महत्या मामले में मंगेतर व परिवार पर प्राथमिकी

You may have missed