टिनप्लेट में दो ठेका कर्मियों की मौत पर टीवी नरेन्द्रन ने जतायी नाराजगी, सेफ्टी विजिट पर दिया जोर

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेन्द्रन ने सितंबर में टिनप्लेट डिवीजन में दो ठेका श्रमिकों की मौत पर गहरी चिंता और नाराजगी जतायी। गुरुवार को एमडी ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने दुर्घटना की जानकारी देने वाले अधिकारी से प्रजेंटेशन में मृतक का नाम और पूरा विवरण देने को कहा। उन्होंने सेफ्टी विजिट केवल कागजों तक सीमित नहीं रखने और प्लांट में जाकर करने पर जोर दिया। वीपी हेल्थ, सेफ्टी एंड सस्टेनब्लिटी राजीव मंगल ने बताया कि जमशेदपुर रेड स्ट्रिप में 51 अत्यंत जोखिम वाली दुर्घटनाएं हुईं, हालांकि इनमें किसी की जान नहीं गयी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में पांच से 10 अक्टूबर के बीच अग्निशमन बचाव से जुड़ी गतिविधियां चलाने का सुझाव दिया गया और फायर प्वाइंट की नियमित जांच पर जोर दिया गया। एचआर वीपी यशवंत पांडेय ने बताया कि कांट्रैक्टर इम्प्लाई के लिए नया पोर्टल लांच किया गया है, जिसमें पीएफ, ग्रेच्युटी, पंच, ड्यूटी आवर्स और वेतन समेत अन्य जानकारियां उपलब्ध होंगी। टीवी नरेन्द्रन ने पोर्टल में फीडबैक की व्यवस्था करने की भी बात कही।

सिंटर प्लांट के सुबोध पांडेय ने कैंटीन में बढ़ती भीड़ के कारण भोजन की गुणवत्ता और मात्रा प्रभावित होने की बात रखी। उन्होंने कहा कि बड़े अधिकारियों के विजिट के दौरान गुणवत्ता अच्छी रहती है, लेकिन बाद में स्थिति बदल जाती है। इस पर टीवी नरेन्द्रन ने समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

About The Author

You may have missed