चालक को चकमा देकर बलेनो कार लेकर फरार हुए दो लोग, पुलिस तलाश में जुटी
Advertisements

सिल्ली : मुरी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टेंपो स्टैंड के पास बुधवार देर रात दो अज्ञात व्यक्ति चालक को चकमा देकर सफेद बलेनो कार लेकर फरार हो गये। कार मालिक सह चालक रोशन महतो के अनुसार, दोनों व्यक्ति किसी ट्रेन से उतरकर वहां पहुंचे थे और रामगढ़ जाने के लिए कार भाड़े पर लेने की बात कही। इसके बाद दोनों कार में सवार हो गये।
Advertisements

Advertisements

इसी दौरान किसी कारणवश रोशन महतो कार से नीचे उतर गये, जबकि चाबी कार में ही लगी थी। मौका पाकर दोनों व्यक्ति कार (जेएच 01 जीई 3749) लेकर फरार हो गये। घटना के बाद रोशन महतो ने रेल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की पहचान और वाहन की तलाश में जुटी है।


