टाइडन यूनियन ने टाटा वर्कर्स यूनियन से जाना ईपीएस हायर पेंशन मॉडल, साझा यूनियन पोर्टल बनाने का दिया सुझाव

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: टाइडन एम्प्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष सुंदरराजन, सचिव भास्कर, कोषाध्यक्ष मेरी तथा एचआर टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा कर टाटा स्टील में एज्जेड ट्रस्ट के तहत लागू ईपीएस हायर पेंशन (उच्च पेंशन) योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक का उद्देश्य इस मॉडल को समझना और टाइडन कर्मचारियों के हित में समान पहल की संभावनाओं पर चर्चा करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

टाटा स्टील में एज्जेड ट्रस्ट के माध्यम से उच्च पेंशन योजना सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। जबकि टाइडन कर्मचारियों का भविष्य निधि (पीएफ) भी एज्जेड ट्रस्ट के अंतर्गत आता है, इसके बावजूद कर्मचारियों को अभी तक ईपीएस हायर पेंशन का लाभ नहीं मिल सका है। इस विषय पर टाइडन यूनियन ने चिंता व्यक्त करते हुए टाटा स्टील के अनुभव से सीखने की बात कही।

साझा यूनियन पोर्टल बनाने का सुझाव

बैठक के दौरान टाइडन यूनियन अध्यक्ष सुंदरराजन ने टाटा समूह की सभी यूनियनों के लिए एक साझा डिजिटल पोर्टल विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से विभिन्न कंपनियों की यूनियनें कर्मचारियों के कल्याण, संगठनात्मक अनुभव, नीतियों और बेहतर कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान कर सकेंगी। इससे पूरे टाटा समूह में समन्वय और कर्मचारियों के हितों की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

बैठक में दोनों यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और भविष्य में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। टाइडन एम्प्लॉइज यूनियन ने अपने कर्मचारियों के लिए भी ईपीएस हायर पेंशन का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

See also  30 अगस्त तक बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से डॉ. शाहनवाज आलम ने ईपीएस हायर पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

About The Author