कल्याणनगर-इंद्रानगर बस्ती पर कार्रवाई टालने की मांग, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर एवं इंद्रानगर बस्ती से प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर स्थानीय विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने बरसात के मौसम में गरीब परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई तत्काल स्थगित करने तथा सभी प्रभावित परिवारों के लिए सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से रखी मांग

विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को कल्याणनगर और इंद्रानगर के बस्तीवासियों की समस्याओं एवं संभावित विस्थापन से उत्पन्न कठिनाइयों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन से विस्तृत प्रतिवेदन मंगाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक ने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से भी मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। वित्त मंत्री ने जिला प्रशासन से चर्चा कर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।

पुनर्वास के बाद ही हटे अतिक्रमण, विधायक की मांग

विधायक ने आग्रह किया कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने मांग की कि जब तक प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित रखी जाए। विधायक ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर बस्तीवासियों से संवाद कर रही हैं और उनकी समस्याओं से सरकार को अवगत करा रही हैं।

प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर भी प्रयास जारी

विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि 29 जुलाई को कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन से फोन पर बातचीत कर बारिश के दौरान किसी भी परिवार का घर नहीं तोड़ने की अपील की थी। 30 जुलाई को उन्होंने बस्तीवासियों के साथ उपायुक्त से मुलाकात कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पर्याप्त समय देने की मांग की। इसके अलावा 4 अगस्त को डीसी कोर्ट में अपील भी दायर की गई है। विधायक ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा और प्रभावित परिवारों को न्याय एवं सम्मानजनक पुनर्वास दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

See also  बारिश ने दी राहत, फिर भी मानसून कमजोर; जिले में 14% कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

 

About The Author

You may have missed