बुजुर्ग-दिव्यांग यात्रियों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, रिटायर वायुसेना अधिकारी ने दी व्हीलचेयर
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो डिमना निवासी भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर जी. कृष्णा कुमार ने मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन को एक व्हीलचेयर प्रदान की। इसका उद्देश्य स्टेशन पर आने-जाने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सुविधा देना है, ताकि उन्हें प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में आवाजाही के दौरान परेशानी कम हो।
Advertisements

इस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर, स्टेशन मैनेजर, पीआरआई और अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे। रेलकर्मियों ने यात्रियों की सेवा के लिए जी. कृष्णा कुमार की इस पहल की सराहना की और उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।


