भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, काल्पनिक मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी के हिल टॉप स्कूल एरिया, क्रॉस रोड नंबर 17 में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी ने मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा के लिए विधिवत भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष रतन सिंह, महासचिव प्रेम सिंह, किशोर, भरत चौधरी, उपेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, मिथिलेश सिंह, राजीव सिंह, अमरीक सिंह, बबलू, सोनू शर्मा समेत कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भूमि पूजन के बाद इस वर्ष बनने वाले भव्य काल्पनिक मंदिर आधारित पूजा पंडाल की प्रस्तावित तस्वीर भी जारी की गई। कमेटी ने बताया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सदस्यों ने दुर्गा पूजा को धार्मिक आस्था के साथ भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व बताते हुए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।

About The Author

See also  26 अगस्त को बदलेंगे ट्रैफिक नियम, सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

You may have missed