ठेका प्रथा पर विरोध तेज, सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड एबोरिजिनल घासी ऑर्गेनाइजेशन ने टाटा स्टील प्रबंधन के अधीन विभिन्न इकाइयों और कंपनियों में वर्षों से काम कर रहे सफाई एवं सेनिटेशन कर्मियों को स्थायी करने की मांग उठाई है। संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि टाटा स्टील, टीएमएच, टाटा मोटर्स अस्पताल, टिनप्लेट अस्पताल, टाटा मोटर्स, जुबली पार्क और जुस्को स्कूल समेत कई संस्थानों में स्थायी प्रकृति का सफाई कार्य ठेका प्रथा के तहत कराया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संगठन का कहना है कि लंबे समय से ठेका व्यवस्था में काम कर रहे इन मजदूरों का आर्थिक और सामाजिक शोषण हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से ठेका प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मियों को स्थायी दर्जा देने के साथ आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य श्रमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

About The Author

See also  उर्दू लाइब्रेरी के पास छह राउंड फायरिंग, आरोपी फरार

You may have missed