IGNOU जुलाई 2026 सत्र में नामांकन की तिथि 30 सितंबर, 2026 तक विस्तारित

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के जुलाई, 2026 सत्र में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर, 2026 कर दी गई है। नामांकन की तिथि बढ़ाए जाने से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और अवसर मिला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस संबंध में जानकारी देते हुए IGNOU Learner Support Centre-0502, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक कुमार रवानी ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in में लॉगिन करके ऑनलाइन नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि IGNOU के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर सकते हैं। प्रमुख पाठ्यक्रमों में BA, MA, BLIS, MRD, MBA, MSC आदि शामिल हैं।

डॉ. रवानी ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना ऑनलाइन नामांकन सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी एवं नामांकन संबंधी सहायता के लिए संपर्क करें:

IGNOU Learner Support Centre-0502
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
सोमवार से शनिवार: संध्या 4 बजे से 6 बजे तक
रविवार: प्रातः 10 बजे से 1:30 बजे तक

📞 0657-2912049
✉️ ignousc0502@gmail.com

About The Author

See also  ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, 20 सितंबर को होगा मतदान

You may have missed