20 सितंबर को मजदूरों के हक में बनेगी मानव श्रृंखला, घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में होगी विशाल जनसभा : पूर्व विधायक अरविंद सिंह

Advertisements

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं और उनके बुनियादी अधिकारों को लेकर कोल्हान सह टायो मजदूर यूनियन ने आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने आदित्यपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि 20 सितंबर को आदित्यपुर खरकई पुल से गम्हरिया टायो गेट तक विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके बाद गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी उद्योग या प्रबंधन के विरोध में नहीं, बल्कि उन मजदूरों की आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिनकी मेहनत से उद्योग चलते हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन का स्पष्ट संकल्प है कि उद्योग मजबूत हों, मजदूर सुरक्षित रहें और श्रम को सम्मान मिले।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अरविंद सिंह ने मजदूरों से जुड़े 18 सूत्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए औद्योगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई कारखानों में आज भी मजदूरों से 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है, जबकि साप्ताहिक अवकाश, पीने का साफ पानी और विश्राम जैसी बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समान काम के बावजूद स्थायी और अस्थायी मजदूरों के वेतन और बोनस में बड़ा अंतर है। पूर्व विधायक ने कहा कि न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई और ओवरटाइम से जुड़े नियमों की अनदेखी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूर अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उन्हें नौकरी जाने या ट्रांसफर किए जाने का डर रहता है। उनका कहना था कि कुछ कंपनियों में स्किल्ड श्रमिकों को सेमी-स्किल्ड या कॉन्ट्रैक्ट श्रेणी में दिखाकर उनका ग्रेड कम किया जा रहा है।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

अरविंद सिंह ने औद्योगिक घरानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई जगह मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है और न्यूनतम वेतन में कटौती जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से जुड़े इन मुद्दों पर जल्द ही एक खुली बहस आयोजित की जाएगी, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से रखा जाएगा। उन्होंने श्रम विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि मजदूरों से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, अतिरिक्त पुलिस आउटपोस्ट और दूर-दराज से आने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षित बस सेवा सुनिश्चित करने की मांग की।

अरविंद सिंह ने कहा कि आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में मजदूर प्रतिदिन काम करने आते हैं। ऐसे में उनके लिए सुरक्षित आवागमन, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कोल्हान क्षेत्र के मजदूरों और आम नागरिकों से 20 सितंबर को प्रस्तावित मानव श्रृंखला और जनसभा में शामिल होने की अपील की।

प्रेस वार्ता में कोल्हान मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष बसंत कुमार, महामंत्री अजय कुमार शर्मा, जगदीश नारायण चौबे और असंगठित मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed