जर्जर छत के नीचे पढ़ रहे 35 बच्चे, शिकायतों के बाद भी मरम्मत नहीं

Advertisements

गुड़ाबांदा : तारासपुर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में 35 बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई होती है। परिसर में दो भवन और कुल 4 कमरे हैं, जिनमें 2 कमरे जर्जर हैं और केवल दो का इस्तेमाल हो पा रहा है। एक भवन के बरामदे में भी विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कमरों की छत का प्लास्टर झड़ रहा है और बारिश में पानी टपकने से फर्श गीला हो जाता है। बच्चों को बैठने के लिए सूखी जगह तक नहीं मिलती। शौचालय और किचन की हालत भी खराब है। शिक्षकों और प्राचार्य के अनुसार, कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है और विभाग को बार-बार जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

About The Author

See also  जदयू मानगो नगर निगम की नई टीम घोषित, पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति का विस्तार

You may have missed