टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस में 15 नवंबर को सामान्य कामकाज, 16 को साप्ताहिक अवकाश

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स लिमिटेड (जमशेदपुर प्लांट) और टाटा कमिंस प्राइवेट लिमिटेड में आगामी रविवार, 15 नवंबर 2026 को सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। इसके बदले दोनों कंपनियों के कर्मचारियों को सोमवार, 16 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में दोनों कंपनियों के प्रबंधन ने अलग-अलग सर्कुलर जारी किये हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर में बताया गया है कि वर्तमान व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत रविवार को जनरल ऑफिस समेत सभी डिवीजन, विभाग और उनसे जुड़ी सेवाएं चालू रहेंगी। सभी डिवीजनल और डिपार्टमेंटल हेड को अपनी जरूरत के अनुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय करने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है।

वहीं, टाटा कमिंस प्रबंधन ने अपने सर्कुलर में परिचालन संबंधी जरूरतों, व्यवसाय की निरंतरता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को इस फैसले का आधार बताया है। इसके अनुसार, 15 नवंबर (रविवार) को प्लांट चालू रहेगा और सभी कर्मचारियों की सामान्य ड्यूटी होगी। इसके बदले 16 नवंबर (सोमवार) को क्षतिपूरक साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा।

About The Author

See also  छठ व्रतियों की सेवा में कैलाशेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का समर्पण, पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया फल वितरण, छठी मैया से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सद्भाव की कामना

You may have missed