छठ पूजा को लेकर जमशेदपुर में भारी वाहनों पर रोक, 14 से 16 नवंबर तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Advertisements

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला एवं पुलिस प्रशासन ने 14 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के संयुक्त हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जारी अधिसूचना के अनुसार, 14 नवंबर को सुबह छह बजे से नौ बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन दोनों तरफ से सामान्य रहेगा। इसके बाद सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक यात्री बसों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं, 15 नवंबर की सुबह छह बजे से 16 नवंबर की सुबह 11 बजे तक यात्री बसों समेत सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने सभी यातायात और शहरी थाना प्रभारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या एंबुलेंस सेवा 108 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

You may have missed