आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित, 15 नवंबर तक मेमू रद्द और एक्सप्रेस नियंत्रित

Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों और रेलवे ट्रैक के रख-रखाव के लिए 15 नवंबर तक रोलिंग ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण टाटानगर, आसनसोल और आद्रा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग सीमित करने और एक एक्सप्रेस ट्रेन को नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे की सूचना के अनुसार, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन संख्या 68046-68045 को 15 नवंबर तक रद्द रखा गया है। वहीं, आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू भी 15 नवंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा, टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056-68060) 15 नवंबर को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौट आएगी। इस दिन आद्रा और आसनसोल के बीच दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।

ट्रैक मेंटेनेंस के कारण बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (18184) को 15 नवंबर को यात्रा के दौरान आवश्यकतानुसार 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। इससे ट्रेन निर्धारित समय से विलंबित हो सकती है। रेलवे के अनुसार, इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग संयुक्त रूप से विकास और रख-रखाव का काम कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

About The Author

You may have missed