सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ घाट के द्वार रविवार दोपहर 2 बजे खुलेंगे, शाम 6 बजे होगी सांस्कृतिक संध्या

Advertisements

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने मंदिर परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूर्य मंदिर समिति की ओर से परिसर के दोनों छठ घाटों में स्वच्छ जल भरने की व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किये गये हैं। समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि रविवार को दोपहर 2 बजे छठ घाट के सभी प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। श्रद्धालु ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर तालाब में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकेंगे।

रविवार शाम 6 बजे मंदिर परिसर के शंख मैदान में सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसमें लोकगायिका आंखी दास, करीना पांडेय, सोविता पांडेय और स्थानीय कलाकार छठ गीत, भजन एवं लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत शहर के कई गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

About The Author

You may have missed